Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

पीएम मोदी जब केदारनाथ में पूजन कर रहे थे, उसी समय संगमनगरी में भाजपाई भी अलग-अलग शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की उपासना में रहे लीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीन दिन के प्रयागराज प्रवास पर हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केदारनाथ में पूजन कर रहे थे, उसी समय संगमनगरी में भाजपाई भी अलग-अलग शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की उपासना में लीन रहे। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव ने भी प्राचीन शिवालय मनकामेश्‍वर मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पूजन-अर्चन करके उन्‍हाेंने देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

उत्तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व अन्य समर्थकों के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। यह आयोजन सिर्फ भगवान भोलेनाथ की उपासना का नहीं था, बल्कि विश्‍व की कामना और सभी भाजपाइयों की एकजुटता का भी प्रतीक था। इसमें संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य कल यानी शनिवार को भी शहर में रहेंगे और विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे।

रामराज का सपना साकार हो रहा है : केशव मौर्य

  • दीपावली पर्व पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन हुआ। उनका भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रांगण में कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई देते हुए अयोध्या की दीपोत्सव की चर्चा की। उन्होंने उसकी दिव्यता और भव्यता का बखान किया। कहा कि आज वास्तव में रामराज का सपना साकार हो रहा है पूरी दुनिया भारत के दीपोत्सव पर्व की चर्चा कर रही है।
  • हर भारतीय गर्व कर रहा है। कहा कि लंबे संघर्ष और इंतज़ार के बाद यह दिन आया है। सभी तपस्या का परिणाम है यह। इस दौरान स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, राजन शुक्ला, सुभाष वैश्य एवं उपस्थित सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!