Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार
उत्तराखण्ड

देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील

पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून। देहरादून में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने राजपुर रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई की जद में बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और शासन के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई से संबंधित प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के मुताबिक, इन प्रतिष्ठानों को पहले ही पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। अब आगे की कार्रवाई करते हुए सभी छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है।

इन प्रतिष्ठानों पर गिरी कार्रवाई की गाज

प्रशासन की ओर से सील किए गए प्रतिष्ठानों में मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउंज, लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), लेवल वन रेस्टो, केएफसी (सेफ्योर फूड इंडिया), यूनिट-4, अपर ग्राउंड फ्लोर, वर्ल्ड ट्रेड टावर और एएस-4, इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ये सभी प्रतिष्ठान राजपुर रोड क्षेत्र में स्थित हैं।

नियमों की अनदेखी पर आगे भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस संयुक्त अभियान में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.