Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

परीक्षा मूल्यांकन में AI की एंट्री से मचा बवाल, शिक्षकों और छात्रों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?

ब्रिटेन। ब्रिटेन में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां शिक्षकों को परीक्षा के महत्वपूर्ण कोर्सवर्क और प्रोजेक्ट की कॉपियां जांचने के लिए ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे एआई टूल्स इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है। इस फैसले के सामने आने के बाद शिक्षाविदों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि जब छात्रों को पढ़ाई और असाइनमेंट तैयार करने में एआई के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है, तो शिक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए इसकी छूट कैसे दी जा सकती है।

‘द मेल ऑन संडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में परीक्षा बोर्डों की निगरानी करने वाली संस्था ज्वाइंट काउंसिल फॉर क्वालिफिकेशंस (JCQ) ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शिक्षक छात्रों के कोर्सवर्क की जांच में एआई की मदद ले सकेंगे। हालांकि, इस फैसले को लेकर शिक्षा जगत में असहमति सामने आने लगी है। कई शिक्षाविदों ने इसे अनुचित बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

एआई से गलत मूल्यांकन का खतरा

लंदन के प्रतिष्ठित सेंट पॉल्स गर्ल्स स्कूल के इनोवेशन निदेशक डॉ. विल वैन रेक ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे बेहद बेतुका बताया है। उन्होंने चिंता जताई कि शिक्षकों को यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किन एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, शिक्षकों को इन तकनीकों के सुरक्षित और सही उपयोग के लिए विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था भी नहीं है।

उनका कहना है कि शिक्षक किसी विशेष रूप से तैयार किए गए मूल्यांकन टूल के बजाय ChatGPT और Microsoft Copilot जैसे सामान्य एआई चैटबॉट्स में छात्रों का कोर्सवर्क डाल सकते हैं। जबकि इन सामान्य एआई टूल्स की कॉपियों का सटीक और निष्पक्ष मूल्यांकन करने की क्षमता को लेकर पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में छात्रों को गलत अंक दिए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

छात्रों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग नियम क्यों?

डॉ. वैन रेक ने ब्रिटेन की शिक्षा नियामक संस्था ऑफक्वाल (Ofqual) पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब छात्रों को एआई के इस्तेमाल से दूर रहने की सलाह दी जाती है और ऐसा करने पर दंड का प्रावधान है, तो शिक्षकों को उसी तकनीक से मूल्यांकन करने की अनुमति देना विरोधाभासी है।

उन्होंने कहा कि नए दिशानिर्देशों के जरिए शिक्षकों को छात्रों का कोर्सवर्क एआई टूल्स में डालने की अनुमति मिल रही है। इसमें केवल इतनी शर्त रखी गई है कि अंतिम निगरानी किसी इंसान के हाथ में रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षक खुद एआई का इस्तेमाल करेंगे, तो वे विद्यार्थियों को इससे दूर रहने के लिए किस आधार पर कह पाएंगे।

शिक्षा मंत्री के बयान पर भी उठे सवाल

इस मामले में ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री लुसी पॉवेल के बयान को लेकर भी विवाद सामने आया है। डॉ. वैन रेक ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने संसद में कहा था कि वह मूल्यांकन प्रक्रिया में एआई की भूमिका के पक्ष में नहीं हैं, जबकि नए दिशानिर्देश शिक्षकों को इसका इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं। उन्होंने शिक्षक संगठनों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

नियामक संस्थाओं ने दी अपनी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित संस्थाओं ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
– जेसीक्यू: संस्था के प्रवक्ता के मुताबिक, नए दिशानिर्देश नियामक के रुख के अनुरूप हैं। इनमें स्पष्ट किया गया है कि एआई का इस्तेमाल कॉपियों के मूल्यांकन का प्राथमिक या एकमात्र माध्यम नहीं होगा।
– ऑफक्वाल: संस्था ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया में विशेषज्ञों की मानवीय भागीदारी, निगरानी और जवाबदेही हर हाल में बनी रहनी चाहिए।
– शिक्षा विभाग: विभाग का कहना है कि एआई को शिक्षकों के पेशेवर निर्णय की जगह नहीं लेने दी जा सकती। हालांकि, सुरक्षित तरीके से इसके इस्तेमाल से शिक्षकों का कामकाज आसान हो सकता है, लेकिन अंक निर्धारित करने का मुख्य आधार एआई नहीं होना चाहिए।
इस पूरे विवाद ने ब्रिटेन की शिक्षा व्यवस्था में एआई की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब छात्रों के लिए एआई का इस्तेमाल अनुचित माना जा रहा है, तो शिक्षकों को मूल्यांकन में इसकी अनुमति देने के नियम कितने उचित हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.