Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
देशराष्ट्रीय

BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन

फर्जी लॉ कॉलेज और वकीलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2026, नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है। प्रदर्शन को देखते हुए बीसीआई कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विरोध के दौरान एनएएलएसएआर से जुड़े विवाद का मुद्दा भी सामने आया।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने बीसीआई नेतृत्व पर वकीलों और कानून के विद्यार्थियों से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता उमेश कुमार ने कहा कि देश में वकीलों पर हमलों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन इन घटनाओं पर बीसीआई की ओर से अपेक्षित हस्तक्षेप नहीं किया गया।

उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि ऐसे मामलों में बीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वकीलों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्टाइपेंड से लेकर सुरक्षा तक के मुद्दे उठाए

प्रदर्शनकारियों ने अधिवक्ताओं के लिए बेहतर कल्याण योजनाएं, एडवोकेट्स एक्ट में सुधार, युवा वकीलों के लिए स्टाइपेंड, चैंबर की सुविधा और अधिवक्ताओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए। इसके साथ ही देश में कानून कॉलेजों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और कथित फर्जी लॉ कॉलेजों एवं फर्जी डिग्रियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई।

अधिवक्ता उमेश कुमार ने बीसीआई के आधिकारिक पत्रों के कथित दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल को वकीलों और कानून के छात्रों से जुड़े मूलभूत मुद्दों पर अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

फर्जी वकीलों के दावे पर भी उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान देश में कथित फर्जी वकीलों की संख्या को लेकर भी दावा किया गया। उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि कानूनी पेशे में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनकी वैधता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 35 से 40 प्रतिशत लोग फर्जी वकील हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बीसीआई से वकीलों की सुरक्षा, युवा अधिवक्ताओं के हित और कानूनी शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Loading

error: Content is protected !!