Breaking News :
>>गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री>>एससी-एसटी महिलाओं को मिले अलग आरक्षण, केंद्र सरकार से की खास अपील- मायावती>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

मलयालम फिल्ममेकर जीतू माधवन ने तमिल सिनेमा में अपनी पहली फिल्म ‘सीन’ के साथ शानदार शुरुआत की है। धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया। सूर्या, नजरिया नजीम और नसलेन की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कमाई के आंकड़े काफी उत्साहजनक हैं।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। इस प्रदर्शन के साथ ही ‘सीन’ ने सूर्या की इसी साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की शुरुआती कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

पहले दिन ‘सीन’ ने कितनी की कमाई?

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सीन’ ने भारत में पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान तमिल संस्करण का रहा, जिसने 16.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, फिल्म के डब संस्करणों से करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यहां से लगभग 12 करोड़ रुपये जुटाए।

दिवाली के त्योहार के दौरान रिलीज होने का फायदा भी फिल्म को मिलता नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें इसके पहले सप्ताहांत के प्रदर्शन पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में कमाई का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

सूर्या की पिछली दोनों फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘सीन’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में सूर्या की इस साल रिलीज हुई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इससे पहले मई में रिलीज हुई आरजे बालाजी निर्देशित ‘करुप्पु’ ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें तमिल संस्करण से 13.10 करोड़ और तेलुगु संस्करण से 2.40 करोड़ रुपये मिले थे।

वहीं, अगस्त में सिनेमाघरों में आई ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने पहले दिन 15.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के तमिल संस्करण का योगदान 9.15 करोड़ और तेलुगु संस्करण का 6.20 करोड़ रुपये रहा था।

‘जेलर 2’ और ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड बरकरार

हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद ‘सीन’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई है। इस सूची में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 59.70 करोड़ रुपये की पहले दिन की कमाई के साथ आगे है। वहीं, विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

क्या सूर्या की सबसे बड़ी हिट को दे पाएगी मात?

अब फिल्म के सामने सूर्या की पिछली सफल फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की चुनौती है। ‘करुप्पु’ ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान 310.12 करोड़ रुपये कमाए थे और यह सूर्या की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। वहीं, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 209.46 करोड़ रुपये रहा था।

‘सीन’ ने शुरुआत तो शानदार की है, लेकिन क्या यह अपनी ओपनिंग की रफ्तार बरकरार रखते हुए सूर्या की इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? इसका जवाब आने वाले दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से मिलेगा।