Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित

‘हमारा राज्य, हमारा कानून (मंथन)’ कार्यक्रम में अभियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन ने नशामुक्ति अभियान एवं आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 नवंबर 2026, देहरादून। संविधान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में अभियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम ‘हमारा राज्य, हमारा कानून (मंथन)’ में समाजसेवी, शिक्षाविद एवं सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट ललित जोशी को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संविधान दिवस के अवसर पर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से सजग इंडिया के माध्यम से ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत 1,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में 8 लाख से अधिक युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त वे दैवीय आपदाओं से प्रभावित एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधायें, करियर मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका ‘सुपर 300 मिशन’ भी जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में गृह सचिव आईएएस शैलेश बगोली, आईपीएस अंशुमन, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, विधायक विनोद चमोली, डॉ. महेश कुड़ियाल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मान पर ललित जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अभियोजन विभाग एवं उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सजग इंडिया से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और उन बच्चों एवं युवाओं का है, जिनके बेहतर भविष्य के लिए संस्था निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही उनका संकल्प है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.