Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँहरिद्वार

संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, संत रविदास जी महाराज के आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज की समरसता की सोच को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहाँ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून लागू किया गया। यह कार्य प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार ने किया है। इसके तहत देवभूमि उत्तराखंड में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था की गई है। चाहे कोई किसी भी जाति, पंथ या वर्ग से संबंधित हो, कानून की नजर में सभी समान हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। इसी भावना के अनुरूप राज्य सरकार अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना एवं ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत पिछले छ: वित्तीय वर्षों में लगभग 239 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े, इसके लिए प्रदेश में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में इन योजनाओं के माध्यम से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 114 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति बहुल गाँवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं, बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के अंतर्गत देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना भी संचालित कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पति-पत्नी में से एक के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होने पर दंपत्ति को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पिछले तीन वर्षों में 209 दंपत्तियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि दी गई है।

इसी प्रकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक कठिनाइयाँ बाधा न बनें, इसके लिए शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति परिवारों की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए प्रति बेटी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छकार भाई-बहनों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के लिए नमस्ते योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से उन्हें असुरक्षित सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्यों से मुक्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा को सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन और व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज,बाबा हठयोगी महाराज,स्वामी प्रबोधनंद गिरी महाराज, महंत अरुणदास जी महाराज, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, लाल सिंह आर्य, भोला सिंह, गजेंद्र यादव, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.