Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
क्राइम

साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता

ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर इन दिनों 399 रुपये में पूरे साल मोबाइल रिचार्ज कराने का दावा करने वाले विज्ञापन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कम कीमत में सालभर की मोबाइल सेवा मिलने का लालच कई यूजर्स को ऐसे ऑफर पर भरोसा करने के लिए प्रेरित कर सकता है। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि इस तरह के आकर्षक ऑफर के पीछे साइबर ठगों की साजिश हो सकती है। इस नए तरीके से लोगों की बैंकिंग जानकारी चुराकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मामले को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन कार्यालय में तैनात साइबर विशेषज्ञ ओमित पंवार के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारी छूट वाले रिचार्ज के विज्ञापन प्रसारित कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में नामी टेलीकॉम कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यूजर्स को ऑफर वास्तविक लगे।

विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों को ऐसी वेबसाइट पर पहुंचाया जाता है, जो देखने में किसी आधिकारिक कंपनी की वेबसाइट जैसी लगती है। इसके बाद रिचार्ज के नाम पर मोबाइल नंबर और दूसरी निजी जानकारियां मांगी जाती हैं।

साइबर अपराधियों का मकसद केवल रिचार्ज के नाम पर पैसे लेना नहीं होता, बल्कि वे लोगों की गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश भी करते हैं। फर्जी वेबसाइट के माध्यम से यूजर्स से ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां मांगी जा सकती हैं।

कुछ मामलों में संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल में नुकसानदायक ऐप डाउनलोड होने का खतरा भी रहता है। इसके बाद ठग निजी जानकारियों का दुरुपयोग कर बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं। ऐसे में मामूली बचत के लालच में की गई लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

साइबर पुलिस ने मोबाइल यूजर्स को ऑनलाइन रिचार्ज करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • आधिकारिक माध्यम अपनाएं: मोबाइल रिचार्ज हमेशा संबंधित टेलीकॉम कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही करें।

  • अनजान लिंक से बचें: सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले आकर्षक ऑफर के लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें।

  • ओटीपी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ ओटीपी और यूपीआई पिन साझा न करें।

  • बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखें: बैंक खाते और भुगतान से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

  • संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें: अनजान लिंक से मिलने वाले ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने से बचें।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद नहीं होता। विशेष रूप से जब कोई ऑफर सामान्य कीमत से बहुत कम में बड़ी सुविधा देने का दावा करे, तो उसकी प्रामाणिकता जरूर जांचनी चाहिए। किसी भी रिचार्ज ऑफर की पुष्टि संबंधित कंपनी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.