Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखण्ड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग एवं ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के अंतर्गत स्केप टनलों को दो लेन मोटर वाहन यातायात के अनुकूल बनाए जाने का अनुरोध किया गया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध के क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से अवगत कराया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के अंतर्गत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी. मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। चम्पावत बाईपास (10 किमी.) का कार्य प्रगति पर है तथा शेष लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-109K के अंतर्गत जौलजीबी से बागेश्वर (190किमी) के अंतर्गत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी.) का कार्य स्वीकृत है तथा शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी.) में चौड़ीकरण हेतु डीपीआर पूर्ण कर वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बागेश्वर से कर्णप्रयाग (108 किमी.) तक दो लेन चौड़ीकरण हेतु डीपीआर पूर्ण कर वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के अंतर्गत ऋषिकेश से उत्तरकाशी (143 किमी.) तक दो लेन का चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री (100 किमी.) मार्ग में 14 किमी. का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किमी. के कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिशा में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधायें उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.