Breaking News :
>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
उत्तराखण्ड

कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कालसी क्षेत्र में कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास हिमाचल प्रदेश से विकासनगर जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

घटना की सूचना 26 नवंबर 2026 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से विकासनगर की ओर आ रही बोलेरो संख्या HP01A8028 धमोग मंदिर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से करीब 15 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ और कालसी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी सात लोगों को खाई से बाहर निकाला। इनमें पांच लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पहुंचाया गया। वहीं, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में ये लोग हुए घायल
1. चमन लाल (45 वर्ष), निवासी ग्यारी, थाना चड़गांव, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश (चालक)।
2. डम्मल (32 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।
3. नीशा (14 वर्ष), निवासी कंचनपुर, जिला अछाम, नेपाल।
4. उर्मिला (30 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।
5. प्रदीप (5 वर्ष), निवासी ढकारी, जिला अछाम, नेपाल।

दो लोगों की गई जान
इस दर्दनाक हादसे में नरबहादुर (लगभग 52 वर्ष) और दो वर्षीय राधिका की मौत हो गई। दोनों नेपाल के अछाम जिले के ढकारी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

एसडीआरएफ और कालसी पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी सात लोगों को खाई से बाहर निकाला। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.