Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
उत्तराखण्डदेहरादून

विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित

श्री रोहन शर्मा एवं सुश्री नीरजा गोयल दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में करेंगे मतदाताओं को जागरूक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 27 नवंबर 2026, देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद देहरादून में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दिव्यांगजनों की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा रोहन शर्मा निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून एवं सुश्री नीरजा गोयल निवासी ऋषिकेश को दिव्यांगजन आइकॉन (PwDs Icons) नामित किया गया है।

नामित आइकॉन रोहन शर्मा एक रेडियो जॉकी हैं तथा अपने प्रभावशाली संवाद एवं संचार कौशल के माध्यम से आमजन तक मतदान का संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। वहीं सुश्री नीरजा गोयल भी दिव्यांगजन आइकॉन के रूप में दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेंगी।

दोनों नामित आइकॉन आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दौरान जनपद के समस्त नागरिकों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके लिए सुलभ, सरल, सुगम एवं समावेशी मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग को सहयोग प्रदान करेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ना, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दिव्यांग मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इसके अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं सुगम मतदान व्यवस्था के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा उनकी सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी। जनपद में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

जिला प्रशासन देहरादून की अपील है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 में प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.