Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
खेल-जगत

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में ही थम गया। श्रीलंका ए ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत ए को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने महज 41.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 318 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के सबसे बड़े नायक लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने रहे, जिन्होंने शतकीय पारियां खेलकर भारतीय गेंदबाजी की कमर तोड़ दी।

318 रनों के बड़े लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारतीय टीम को गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पहले विकेट के लिए 174 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।

लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर साबित किया। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने तक श्रीलंका जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था। इसके बाद निशान मादुश्का और कप्तान पवन रत्नायके ने बिना किसी परेशानी के टीम को जीत दिला दी।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा। हर्षित राणा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने सात ओवर में 61 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया। सूर्यांश शेडगे ने दो ओवर में 23 रन दिए, जबकि अरशद खान ने चार ओवर में 46 रन लुटाए। भारतीय गेंदबाज न तो रन गति पर अंकुश लगा सके और न ही नियमित अंतराल पर विकेट हासिल कर पाए। यही टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी।

क्रूसपुले और जयवर्धने ने जड़े शानदार शतक
श्रीलंका ए की जीत में लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने की पारियां निर्णायक साबित हुईं। क्रूसपुले ने 107 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 116 रन बनाए। वहीं जयवर्धने ने महज 70 गेंदों में 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रन की विस्फोटक पारी खेली।

इन दोनों के अलावा निशान मादुश्का ने 56 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। कप्तान पवन रत्नायके ने भी 16 गेंदों में 31 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत आसान कर दी। भारत की ओर से हर्षित राणा और शहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला। अब फाइनल में श्रीलंका ए का सामना पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से रविवार को होगा।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी
इससे पहले टॉस जीतकर भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। हालांकि, पिछले मुकाबले में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले सूर्यवंशी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। श्रीलंकाई गेंदबाजों की रणनीति के सामने वह 40 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए रन गति बनाए रखी। अभिषेक ने 63 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक को शतक में तब्दील नहीं कर सके। दूसरी ओर तिलक वर्मा ने भी 66 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारतीय पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई।

शहबाज अहमद ने संभाली भारतीय पारी
मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बीच शहबाज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 300 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने 48 गेंदों में चार छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। शहबाज ने तनुष कोटियान के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 73 रनों की अहम साझेदारी की। कोटियान ने 28 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 40, अभिषेक शर्मा ने 78, तिलक वर्मा ने 53, कुमार कुशाग्र ने 21, रिंकू सिंह ने 12 और सूर्यांश शेडगे ने 10 रन बनाए। शहबाज की उपयोगी पारी के दम पर भारत ए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन बनाने में सफल रहा।

श्रीलंका ए की ओर से रविंदु फर्नांडो, जनिथ लियानागे और निपुन धनंजय ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि गारुका संकेत और लाहिरु समाराकून को एक-एक सफलता मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने 317 रन का मजबूत स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके और टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.