Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों को संजोकर रखने का किया आह्वान

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 5 नवम्बर 2026, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड पार्श्व गायक वरुण जैन की शानदार प्रस्तुति के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव के दूसरे दिन फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक दर्शन फर्स्वाण, सौरभ मैठाणी, रोहित चौहान और ललित गित्यार ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। पहाड़ी गीतों की धुन पर छात्र-छात्रायें जमकर झूमते नजर आए।

महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्टार ईव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड पार्श्व गायक वरुण जैन रहे। उन्होंने अपनी शानदार गायकी से युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर विद्यार्थी देर रात तक झूमते रहे। वहीं, उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक एवं इंडियन आइडल फेम दीपक महर ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा परिसर संगीत और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी जरूरी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कारों और जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी असली धरोहर आप जैसे युवा हैं और इस धरोहर को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने भी सहभागिता की। इनमें विशिष्ट अतिथि सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार, अति विशिष्ट अतिथि बॉक्स कंपनी के संस्थापक दीपक बिष्ट, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जे.एम.एस. राणा, यूसर्क की पूर्व निदेशक प्रो. अनीता रावत, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, अपर पुलिस अधीक्षक संजय उप्रेती, दर्जाधारी शान्तनु बिष्ट और आरजे काव्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने महोत्सव की शानदार सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘धरोहर’ संस्थान का एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसे मंच भी उपलब्ध कराए जायें, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। ‘धरोहर’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, डायरेक्टर पवन शर्मा, अकादमिक निदेशक डॉ. सपना जोशी, देवल वशिष्ठ, प्रधानाचार्या डॉ. दिनेश्वरी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह, डॉ. श्वेता मालवा, विशाखा, डॉ. प्रियंका सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महोत्सव में 2,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!