Breaking News :
>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तराखण्ड

दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक क्षेत्र में भारी हिमपात एवं विषम मौसमी परिस्थितियों के चलते लापता ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश के लिए SDRF एवं NIM की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को सैटेलाइट फोन के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर SDRF एवं NIM की संयुक्त टीम ने लापता व्यक्तियों के संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर बर्फ में दबे 03 पुरुषों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए। रेस्क्यू टीम द्वारा सभी शवों को सुरक्षित बेस कैंप पहुंचाया गया, जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड, उत्तरकाशी लाया गया। इसके उपरांत शवों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व संचालित सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान 04 शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें 02 पुरुष एवं 02 महिलाएं शामिल थीं। आज 03 पुरुषों के शव बरामद होने के साथ ही अभियान में अब तक कुल 07 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 05 पुरुष एवं 02 महिलाएं शामिल हैं।

इस प्रकार केदारताल ट्रेक पर लापता कुल 08 व्यक्तियों में से अब तक 07 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 01 अन्य लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान निरंतर जारी है।

*सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में* SDRF की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच NIM एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान को अंजाम दे रही हैं।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीमें शेष लापता व्यक्ति की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं।

Loading

error: Content is protected !!