Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2026, देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पंजाब के पटियाला से जुड़े समाना गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन सोने की चेन, 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल होने वाला चेन कटर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के जीएमएस रोड स्थित एक होटल में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान चार महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पीड़ित महिलाओं समेत आयोजन में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने पहले इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों की जानकारी भी जुटाई।

सोशल मीडिया से धार्मिक आयोजनों की तलाश

जांच के दौरान पुलिस को पंजाब के पटियाला से सक्रिय एक चेन चोर गिरोह के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए अलग-अलग शहरों में होने वाली भागवत कथाओं और धार्मिक आयोजनों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य आयोजन स्थल पर पहुंचते थे। इनमें अधिकतर महिलाएं होती थीं, जो भजन-कीर्तन में शामिल होने के बहाने भीड़ में घुल-मिल जाती थीं।

मौका मिलते ही गिरोह की महिलाएं आयोजन में आई महिलाओं के गले से चेन और अन्य आभूषण चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य आयोजन स्थल के बाहर कार में उनका इंतजार करते थे और सभी आरोपी वहां से फरार हो जाते थे।

दोबारा वारदात की फिराक में थे आरोपी

पुलिस को 19 अगस्त को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य दोबारा देहरादून लौटे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने हरिद्वार बायपास रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटियाला निवासी अजय सिंह, गुरुप्रीत सिंह, हरजिन्दर कौर उर्फ रानी और पूजा कौर उर्फ लाडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन पीली धातु की चेन, 10 हजार रुपये नकद, चेन काटने वाला कटर और वारदात में इस्तेमाल होंडा सिटी कार बरामद की है।

पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने देहरादून के अलावा अन्य शहरों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Loading

error: Content is protected !!