Breaking News :
>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन फिल्म ने करोड़ों की कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। खास बात यह है कि इस फिल्म ने रणबीर कपूर और यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले दिन 64.85 करोड़ का कारोबार

‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। देशभर में फिल्म के कुल 13,899 शो आयोजित किए गए। आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक हिंदी संस्करण में मिले, जबकि दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई

भाषा के आधार पर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो हिंदी संस्करण सबसे आगे रहा। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म की पहले दिन की कमाई इस प्रकार रही।

हिंदी: 11,485 शो से 47.50 करोड़ रुपये

कन्नड़: 701 शो से 7.25 करोड़ रुपये

तेलुगु: 942 शो से 6 करोड़ रुपये

तमिल: 490 शो से 2.60 करोड़ रुपये

मलयालम: 281 शो से 1.50 करोड़ रुपये

इस साल की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल

पहले दिन की कमाई के साथ ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के शुरुआती कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी, लेकिन ‘द राजा साब’ और ‘पेद्दी’ जैसी फिल्मों से आगे निकलने में सफल रही।

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी ‘रामायण’

फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लिए भी यह फिल्म कई मायनों में खास साबित हुई है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब 64.85 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘रामायण’ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

यश ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

वहीं, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे दक्षिण भारतीय अभिनेता यश के लिए भी ‘रामायण’ ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब ‘रामायण’ की कमाई ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इस तरह फिल्म ने यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Loading

error: Content is protected !!