Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

महंगाई से राहत : पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई कम, जानिए नई कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, मुंबई। त्योहारों के समय लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले, पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कई सारे राज्यों नें भी जनता को आसमान छूती तेल की कीमतों से राहत देने के लिए, उस पर लगने वाले VAT को कम कर दिया है।

गुजरात, मिजोरम और सिक्किम में स्थित राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 7  रुपये प्रति लीटर की कमी की है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने भी गुरुवार को ईंधन पर वैट में कमी की घोषणा की थी। राज्य सरकारों के द्वारा वैट में की जाने वाली इस कटौती के बाद दीपावली पर कई जगहों पर ईंधन 12 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। ओडिशा में भी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इन राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बुधवार को ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती की थी। जिसके बाद राज्य में ईंधन की कीमतों में 12 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली थी।

इसके अलावा, लगभग आधा दर्जन अन्य राज्यों ने वैट दरों में कटौती की घोषणा की है। मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती के कारण पुडुचेरी में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में अतिरिक्त 7 रुपए प्रति लीटर तक की कमी देखी गई है। वहीं, गोवा में पेट्रोल में 5.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4.38 रुपये की अतिरिक्त कटौती हुई है। इसके अलावा अरुणांचल प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में 10 से 15 रुपए की कटौती की गई है।

गुजरात सरकार द्वारा ईंधन पर लगने वाले वैट में कटौती के बाद राज्य के अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत 95.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.12 प्रति लीटर हो गई है। जबकि सूरत में पेट्रोल की कीमत 94.89 रुपए और डीजल की कीमत 88.89 रुपए हो गई है।

राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर जबकि, डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.67 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 98.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपए और डीजल की कीमत 91.43 रुपए प्रति लीटर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!