Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

प्रधानमंत्री मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर केदारनाथ धाम पहुँचे। यहाँ उन्होंने मंदिर में पहुँच बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह में प्रधानमंत्री ने लगभग 18 मिनट तक की पूजा। 8 बजकर 42 मिनट पर पूजा शुरू हुई, जो 9:00 बजे तक चली। इसके बाद पीएम मोदी ने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा भी की। पूजा के दौरान पुरोहितों ने पीएम मोदी के अगले 5 साल प्रधानमंत्री बनने की भी कामना की। इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

कई बार बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ धाम आ चुके हैं पीएम मोदी

आज फिर एक बार पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे कई बार बाबा केदार के दर्शनों को यहां आ चुके हैं।  विशेष विमान से हेलीपैड पर पहुँचने के बाद वे मंदिर के लिए पैदल ही निकल पड़े। हालांकि, हेलीपैड पर ऑल टेरिन वाइकल भी रखा गया था, लेकिन पीएम मोदी ने पैदल मंदिर तक पहुँचने का निर्णय लिया।

[box type=”shadow” ]प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम

  • सुबह 8:00 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुँचकर पीएम मोदी करेंगे प्रार्थना।
  • सुबह 8:35 बजे मोदी आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का करेंगे उद्घाटन, पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण।
  • 9:40 बजे केदारनाथ में अनेक विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास।
  • केदारनाथ दौरे पर उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी जनसभा को भी करेंगे संबोधित।
  • मंदाकिनी आस्थापथ, संगम घाट, फर्स्ट एड पर्यटन केंद्र, अस्पताल और पुलिस थाने, कमांड व कंट्रोल सेंटर, रेन शेल्टर, प्रशासनिक कार्यालय और सरस्वती नागरिक सुविधा भवन जैसे 180 करोड़ रुपये के कई निर्माण कार्यों का भी करेंगे शिलान्यास।[/box]

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची और 35 टन वजनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बैठकर मानस पूजा की। ये प्रतिमा कर्नाटक के मैसूर में में तैयार की गई। कृष्ण शिला से निर्मित इस प्रतिमा को पिछले दिनों पहले गौचर और इसके बाद वायुसेना के हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ पहुंचाया गया था।[/box]

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!