Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

NCB के सामने पेश हुए आर्यन खान, कोर्ट ने दिए थे साप्ताहिक हाजरी के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, मुंबई। बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, जिन्हें क्रूज ड्रग्स केस में जमानत दी गई थी, एजेंसी के सामने अपनी हर शुक्रवार साप्ताहिक उपस्थिति लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। 29 अक्टूबर 2021 को बाम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान का एक विस्तृत जमानत आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि उन्हें हर शुक्रवार को NCB के सामने पेश होना है और उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए कहा गया था

अदालत ने तीनों जमानत याचिकाकर्ताओं – आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुम धमेचा को हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा था। कोर्ट ने 29 अक्टूबर तक तीनों आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। आर्यन खान को 28 अक्टूबर को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। हालांकि, उन्हें 30 अक्टूबर तक जेल से रिहा नहीं किया जा सका क्योंकि उनकी रिहाई से संबंधित दस्तावेज समय पर जेल अधिकारियों तक नहीं पहुंचे थे। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले शुक्रवार को, उच्च न्यायालय ने अपना आपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया था जिसमें उसने आर्यन खान और मामले में उनके सह-अभियुक्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा पर 14 जमानत की शर्तें लगाई थीं, इसमें तीनों पर 1-1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया।

विदित रहे कि एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर एक ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था, जो 2 अक्टूबर को मुंबई से समुद्र के रास्ते गोवा जा रही थी। इस मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.