Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ यात्रा लाइव प्रसारण देखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, गोरखनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उनके इस दौरे का लाइव प्रसारण गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा। तिलकहाल में प्रसारण के लिए किए गए खास इंतजाम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ समेत मंदिर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। लाइव प्रसारण देखने के ल‍िए मुख्‍यमंत्री सुबह ही हाल में बैठ गए थे।

 प्रधानमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण किया

5वीं बार केदारधाम पहुंचे प्रधानमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण किया। उसके अलावा वह 400 करोड़ रुपये से अधिक की पुनर्निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री आठ बजे से पहले ही बैठ गए थे। प्रसारण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की जिस प्रतिमा का लोकार्पण किया वह 18 मॉडल में से चुनी गई थी। चयनीत प्रतिमा को प्रतिमा को कर्नाटक के मैसूर के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने बनाया है। उनकी पांच पीढ़ियां मूर्ति बनाने के कार्य में जुटी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो पहले पुरोहितों ने उनके माथे पर तिलक लगाया और उनका स्वागत किया। उसके बाद पीएम ने महारुद्राभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। बाबा केदार की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा नंदी के पैर छुए और उनकी परिक्रमा की। अब वे मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं। उनके हाथ में बाघंबरी वस्त्र है। इसे उन्होंने बाबा केदारनाथ को चढ़ाया था। पूजा खत्म होने के बाद पुरोहित ने आशीर्वाद स्वरूप इस वस्त्र को उन्हें लौटा दिया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति के सामने उपासना और मंत्रोच्चार किया। मूर्ति को ब्लैक स्टोन यानी कृष्णशिला से बनाया गया है। इस प्रतिमा पर आंधी-तूफान का असर नहीं पड़ता है। प्रतिमा को एक ही चट्टान से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर गोरखपुर में मोहरीपुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक करने राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल और नगर विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!