Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

महंत सोमनाथ की कुटी में आयोजित समारोह में पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, फरीदाबाद। गांव पियाला के कुटी मंदिर में सोमवार को प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत सोमनाथ की कुटी में आयोजित समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने सांसद बालकनाथ व अन्य संतों के साथ मिलकर श्री श्री 1008 ब्रहमलीन पूर्व 18 के महंत श्री श्री महंत सोमनाथ महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

इस दौरान काफी बड़ी संख्या में साधु संतों ने हिस्सा लिया। इससे पहले कलश यात्रा भी निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में यूपी में कराए जा रहे विकास कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में साधु संत बिल्कुल सुरक्षित है। साथ ही कहा कि यूपी अपराधमुक्त है और अपराधी खुद से सरेंडर कर रहे हैं।

अलवर से सांसद बाबा बालक नाथ समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। आसपास के लोगों ने भी समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों को भंडारा लगाकर प्रसाद भी बांटा गया।

पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी चल रही थी। समारोह को लेकर जगह-जगह मुख्यमंत्री के पोस्टर लगाए लग गए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!