Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी ने सपा पर जमकर साधा न‍िशाना, कहा : ‘ज‍िन्‍ना से सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की तुलना गलत’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में कहा कि जो लोग लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से कर रहे हैं, उनकी तालिबानी मानसिकता है। सीएम ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि जिन्ना से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना करने वालों को जनता सबक सिखाए। आजाद भारत को अखंड भारत रखने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उनके लिए इस तरह की बात करने वाले सिर्फ परिवार के बारे सोचते हैं। विभाजनकारी मानसिकता के कारण देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना कर रहे हैं। ये तालिबानी मानसिकता है जो तोड़ने का कार्य करती है।

सीएम ने कहा क‍ि पहले की सरकार में आयोजन नहीं करने द‍िए जाते थे। केंद्र सरकार लगातार पूर्व प्रदेश सरकार को यह कह रही थी क‍ि अधिक से अधिक लोगों को आवास योजना का लाभ म‍िलना चाह‍िए। हर गरीब को न‍ि:शुल्‍क राशन म‍िलना चाह‍िए, हर गरीब को फ्री में ब‍िजली कनेक्‍शन देना चाह‍िए,  लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। पूर्व की सरकार के ल‍िए उनका पर‍िवार ही प्रदेश था, भाजपा सरकार ने जनता को ही अपना पर‍िवार माना। मुख्यमंत्री ने यहां आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश योजना के तहत सांकेतिक चाबी प्रदान की। पुलिस लाइन के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री बलदेव औलख, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, समेत सभी विधायक और पूर्व सांसद मौजूद रहे।

अखिलेश यादव का ये था बयान : 

  • भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था से पढ़कर निकले। बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। यह भी कहा था कि आजादी के लिए हर तरह का संघर्ष किया।

पुलिस अकादमी में ये बोले सीएम योगी: 

  • सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड में ह‍िस्‍सा ल‍िया। कार्यक्रम में सीएम ने कहा क‍ि हमने प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ डेढ़ लाख पदों को भरा है, इसके साथ ही तकनीकी स्तर पर प्रशिक्षण देने का काम किया है। प्रशिक्षण केंद्रों में क्षमताओं को बढ़ाने का काम किया गया है। कहा क‍ि साइबर अपराधों की रोकथाम के ल‍िए प्रश‍िक्षण द‍िया गया। प्रश‍िक्षण में फोरेंसिक साइंस की अहम भूम‍िका होती है। वर्तमान समय में तकनीक को बढ़ावा देकर ही अपराध को रोका जा सकता है। प्रदेश में फोरेंसिक साइंंस में अभूपपूर्व बढ़ोतरी होगी। पुलिस उपाधीक्षक का पद महत्‍वपूर्ण होता है। वर्तमान समय में अपराधी व‍िभ‍िन्‍न तकनीकी का प्रयोग कर अपराधों को अंजाम देते हैं। पास हुए ड‍िप्‍टी एसपी से कहा क‍ि आज से आप पुलिस की सक्र‍िय सेवा में योगदान देने जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!