Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए बड़े अंतर से जीतने होंगे तीनों मैच

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम को आइसीसी विश्व कप के लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। रविवार 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 8 से हार मिली। इससे पहले पाकिस्तान से भी 10 विकेट से टीम इंडिया को हार मिली थी। इन दो लगातार हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। वैसे पूरी तरह से अब भी भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है।

रविवार को भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही और महज 110 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। न्यूजीलैंड ने बड़ा आसानी से 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम के हार से राह मुश्किल हो गई। वहीं न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल की डगर इस जीत के बाद आसान हो गई।

भारत को सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए बड़े अंतर से जीतने होंगे तीनों मैच

  • भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद तभी बन सकती है जब क्वालीफायर खेलकर सुपर 12 में पहुंची नामीबिया और स्काटलैंड की टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो। इस वक्त जो समीकरण तैयार हो रहा है उसके लिहाज से भारत तीन मैच जीतकर 6 अंकों तक पहुंच सकता है। अफगानिस्तान को भारत हराए और वह न्यूजीलैंड से भी हार जाए तो 4 अंकों पर रह जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान को हरा दे और फिर स्काटलैंड या नामीबिया से हार जाए तो वह अधिकतम 6 अंकों पर रहेगी। इन सबके बाद भी अगर भारतीय टीम नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से बेहतर हुई तभी आगे पहुंच पाएगी।
  • अब आगे भारत को अफगानिस्तान, स्काटलैंड और नामीबिया के खिलाफ खेलना है। 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्काटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ यह मुकाबले खेले जाएंगे। इन तीनों मैच में भारत को कम से कम 70 रन से जीत हासिल करने की जरूरत है जिससे नेट रन रेट के मामले में परेशानी नहीं आए।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!