Breaking News :
>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
देश

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना रायपुर द्वारा रायपुर ब्लॉक में किया गया पोषण पखवाड़े का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना रायपुर द्वारा रायपुर ब्लॉक में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रायपुर उमेश शर्मा (काउ), ब्लॉक विकास अधिकारी रायपुर, धीरज सिंह रावत और बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला कंडारी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा (काउ) द्वारा विभाग की नींव आँगनबाड़ी कार्यकार्तियों के द्वारा कोविड के दौरान किये गए कार्यों की सराहना की गई साथ ही पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए भी आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मनोबल आशीर्वचन देकर किया गया, कहा कि ‘आप ही हो जो जनमानस को पोषण के प्रति जागरूक कर उन्हें कुपोषण और एनीमिया से बाहर कर सकती हो।’ कार्यक्रम में गोदभराई और अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किये गए।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सी एच ओ आनंद शुक्ला द्वारा महिलाओं को पोषण, एनीमिया एवं पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को रंगबिरंगी रंग की थाली सहित आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला कंडारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पोषण की शपथ दिलवाई गयी। और विभागीय योजनाओं जिसमे नंदा गौरा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी दी गयी। महिला शक्ति की महिला कल्याण अधिकारी सुश्री सरोज ध्यानी द्वारा राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर 181, और वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गयी।

क्षेत्र की आँगनबाड़ियों द्वारा मांगल गीत और पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी जिसमें, 1000 सुनहरे दिन, डायरिया प्रबंधन, हैंडवाश और स्वच्छता, एनीमिया और पौष्टिक आहार के बारे में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में पौष्टिक भोजन सभी प्रतिभागियों को करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सुपरवाईज़र श्रीमती बीना गिरी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाईज़र और आँगनबाड़ी कार्यकार्तियाँ सम्मिलित रही।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!