Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हुगली में ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला, कहा – ‘ममता दीदी डर गई, नंदीग्राम विधानसभा सीट से हार रही हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, हुगली। पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण के लिए वोटिंग होने वाली है। उससे पहले आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल में हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। हुगली में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने हुंकार भरते हुए कहा है कि ममता दीदी डर गई हैं। वह नंदीग्राम हार रही हैं। बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं।

हुगली में जनसभा में बोलते हुए  जेपी नड्डा ने कहा कि महिलाओं के अपहरण, हत्या के प्रयास और अनसुलझे मामलों में पश्चिम बंगाल नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी में दो आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नड्डा ने कहा कि महिलाओं के लिए, मां, माटी, मानुष ’के नारे लगाने वालों ने क्या किया ?

हुगली की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में कर्फ्यू तब लगाया गया जब पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख रहे थे। क्या हमें इसे जारी रखने देना चाहिए? अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनना चाहिए या नहीं? हमें चुनावों में टीएमसी को करारा जवाब देना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने देखा कि टीएमसी कार्यकर्ता इस साल सरस्वती पूजा बहुत उत्साह से मना रहे हैं। आप पिछले 4 साल में कहां थे ? अब, ममता जी ‘चंडी पाठ’ कर रही हैं। आपने इसे पहले क्यों नहीं किया? वह अब ऐसा कर रही है क्योंकि लोगों ने फैसला किया है कि उसका जाना निश्चित है।

इससे पहले अमित शाह ने नंदीग्राम में मेगा रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि ‘नंदीग्राम में ममता दीदी की हार से पूरे बंगाल में परिवर्तन हो जाएगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!