Breaking News :
>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुम्भ मेले में कवरेज के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लगभग 130 पत्रकारों का किया गया कोविड-19 वैक्सीनैशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर आज नगर निगम देहरादून में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुम्भ मेले में कवरेज के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लगभग 130 पत्रकारों का कोविड-19 वैक्सीनैशन किया गया। सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान स्वयं वहाँ उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं पर नजर रखी। सरकार की ओर से कोविड-19 के टीकाकरण की व्यवस्था से सभी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 से लड़ाई में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोविड-19 के लिए जरूरी सावधानियों के प्रति जनजागरूकता में प्रदेश के पत्रकार मित्रों ने सकारात्मक भूमिका निभाई है।

राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर व सुरक्षित कुम्भ के आयोजन के लिए संकल्पबद्ध है। हमने कुम्भ से जुड़े लोगों के टीकाकरण की तैयारी की है। कुम्भ मेले के लिये कवरेज के लिए जाने वाले पत्रकारों का भी वैक्सीनैशन किया जा रहा है। आगे भी इसकी व्यवस्था की जाएगी।

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!