Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुमाऊँ दौरा

➤ मैदान में खेलों का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन गौला नदी के तट पर स्थित इस मैदान से कुमाऊँ में चलेगा नमो मैजिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून/ हल्द्वानी। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को विशाल सभा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का चयन कर लिया गया है। भाजपा गौला नदी के तट पर स्थित इस मैदान से खेलों के आयोजन से पहले नमो मैजिक चलाना चाहती है। ताकि राज्य में मिशन-2022 फतह हो सके। इसके लिए जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी जुट गए हैं। 

विधानसभा चुनाव का समय निकट आते ही राजनीतिक दलों में स्टार वार शुरू हो गया है। इसमें भाजपा सबसे आगे दिख रही है। चार दिसंबर को देहरादून में पीएम नरेन्द्र मोदी की सफलता के बाद अब कुमाऊं दौरा तय हो गया है। भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने पहली बार हल्द्वानी में मोदी की सभा रखी है। इसके लिए 149 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का स्थल निर्धारित है। इस मैदान में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2017 से पहले द ग्रेट खली का आयोजन किया था। तब भी यह आयोजन सियासी खेल ही नजर आया था। अब भाजपा सरकार है।

मैदान में खेलों का आयोजन नहीं हुआ, लेकिन इस मैदान से कुमाऊं में नमो मैजिक चलेगा। सियासी खेल में विजय हासिल करने के लिए कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों पर पीएम मोदी का फोकस रहेगा। वैसे यह क्षेत्र भाबर का है, जहां से पार्टी कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों की 20 सीटें साधने की तैयारी में है। साथ ही तराई व मैदान की नौ सीटों पर भी निगाहें रहेगी। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि खेल के इस मैदान से मोदी की सभा से चुनावी खेल का आकर्षण और बढ़ जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में केवल 10 हजार सीटों पहले से लगी हैं।

जिला प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद खुद कहते हैं, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की क्षमता 40 हजार लोगों की है और एक लाख लोग शामिल होंगे। इसमें कुमाऊं के छह जिलों से ही लोग आएंगे। इसके लिए एलईडी लगाई जाएंगी। दूर-दर तक माइक लगेंगे, जिससे कि लोग पीएम का भाषण करीब से सुन सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!