Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

सैन्यधाम के मुख्य द्वार का नाम CDS स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने का लिया गया निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में बनने वाले सैन्यधाम के शिलान्यास को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान शहीद सम्मान यात्रा का भी समापन होगा। रक्षा मंत्री गुनियाल गांव में सैन्यधाम के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 204 शहीदों के स्वजन व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। सैन्यधाम के मुख्य द्वार का नाम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।

विधानसभा में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन से कलश में मिट्टी लाई गई है। इसके लिए 15 नवंबर को गढ़वाल मंडल के सबाड गांव और कुमाऊ मंडल के मुनाकोट गांव से शहीद सम्मान यात्रा शुरू की गई थी। बुधवार को इस यात्रा का समापन सैन्यधाम में होगा। शहीदों के आंगन से लाई गई मिट्टी को एक बड़े कलश में रखा जाएगा।

इसके बाद इसे सैन्यधाम में बनने वाली अमर जवान ज्योति की नींव में रखा जाएगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि लगभग 50 बीघा भूमि पर सैन्यधाम को 63 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके प्रांगण में बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह का मंदिर भी बनाया जाएगा। इन दोनों वीर सैनिकों को सेना में भी पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के भीतर सैन्यधाम के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। सैन्यधाम में द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर अब तक प्रदेश के जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं, सबके चित्र लगाए जाएंगे और उनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा धाम में लाइट एंड साउंड सिस्टम, टैंक, जहाज व अन्य सैन्य उपकरण भी रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा के समापन पर जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सैन्यधाम के निर्माण को लेकर आ रही अड़चन दूर हो गई है। सरकार ने इसके रास्ते में आ रही 8.5 बीघा भूमि को संबंधित व्यक्ति को अन्यत्र स्थान पर देने का निर्णय लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!