Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

रामनगरी अयोध्या में आज जुटेंगे भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एक साथ रामलला का करेंगे दर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में पहली बार भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बुधवार को एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके परिवार अयोध्या पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्रियों का आना सुबह दस बजे से आरंभ होगा। 

रामजन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही विशिष्ट हस्तियों का अयोध्या आना जारी है। इसी वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी ने रामलला का दर्शन किया था। भाजपा नेताओं के अब तक के सबसे बड़े कुंभ में सिर्फ 12 राज्यों के मुख्यमंत्रीगण व उनके परिवार शामिल होंगे, बल्कि भाजपा के मुखिया जेपी नड्डा भी आएंगे। यह पहली बार है कि इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ रामलला का दर्शन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। 

सभी अतिथि पंचशील होटल जाएंगे, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद सभी रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी व सरयू तट पर दर्शन-पूजन करेंगे। हवाई पट्टी, होटल पंचशील, सरयू आरती स्थल व हनुमानगढ़ी पर भाजपा नेता जेपी नड्डा व मुख्यमंत्रियों का स्वागत करेंगे। दोपहर दो बजे रामजन्मभूमि परिसर में ही भाजपा अध्यक्ष व मुख्यमंत्रीगण श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय व सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

अयोध्या में बुधवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्टजनों के आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हवाईपट्टी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। सायं आइजी केपी सिंह, जिलाधिकारी एवं एसएसपी शैलेंश पांडेय ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। सभी वीवीआइपी काशी से रामनगरी आएंगे। सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने का कार्यक्रम है। काशी से सीधे ये सभी हवाई पट्टी और फिर वहां से पंचशील होटल पहुंचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!