Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

15 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में चलेगा भाजपा का “यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा” अभियान, सीएम योगी करेंगे शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जनता के सुझावों पर अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करेगी। इसके लिए ‘यूपी नंबर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से करेंगे। भाजपा का यह अभियान जनता से जुड़ने के लिए है। पार्टी का दावा है कि यह सबसे बड़ा संकल्प पत्र अभियान होगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा अगले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी विजन के साथ प्रदेशवासियों से उनकी अपेक्षाएं, आकांक्षाएं और सुझाव विभिन्न माध्यमों से एकत्रित किए जाएंगे। आकांक्षा पेटी के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ता जाएंगे।

संकल्प पत्र अभियान के दौरान प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। वेबसाइट, ई-मेल और मिस्ड काल के माध्यम से भी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। उन्हीं के आधार पर 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना और अन्य सदस्य शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!