Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत मोटर मार्गों के निर्माण, सुधारीकरण व डामरीकरण एवं अन्य विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत मोटर मार्गों के निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत निम्न मोटर मार्गों के निर्माण, सुधारीकरण एवं डामरीकरण एवं विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की:

  • पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत नौगाँव से भुकण्डी मोटर मार्ग स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।
  • विधानसभा लोहाघाट के विकासखण्ड पाटी में छीनकाछीना-सिमलखेत मोटर मार्ग के जालछीना से ग्राम कजीना के गहतवाड़ तक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 99.47 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के विकासखण्ड खिर्सू के अन्तर्गत कठूली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण (द्वितीय चरण) के कार्य हेतु 59.96 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत राजगढ़ी-सरनोल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 29.26 लाख रूपये की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • प्रमुख सरकारी कार्यालयों/सार्वजनिक स्थानों में वाई-फाई जोन स्थापित किये जाने हेतु 1 करोड़ रूपये अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
  • चारधाम यात्रा व्यवस्था, वर्ष 2021 हेतु आयुक्त, गढ़वाल मण्डल को 2 करोड़ रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • चारधाम यात्रा व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद रूद्रप्रयाग में 16 नग तथा केदारनाथ पैदल मार्ग पर 94 नग अस्थाई शौचालयों/मूत्रालयों के निर्माण/मरम्मत कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था सम्बन्धी कार्य हेतु 1 करोड़ 4 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
  • महाराणा प्रताप स्पोर्टस जिम हॉल के अनुरक्षण कार्य हेतु 27 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
  • उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में 2 सोलर पावर प्लांट स्थापित करने हेतु 35.64 लाख रूपये की धनराशि एवं न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली के परिसर में आवासीय एवं अनावासीय भवनों में मरम्मत हेतु 1 करोड़ 5 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
  • राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के 2 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 34 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
  • परिवहन विभाग परिवहन विभाग द्वारा कोविड-19 के दौरान विभिन्न स्थानों में फंसे पर्यटकों/तीर्थ यात्रियों एवं राज्य के प्रवासियों को उनके गंतव्य तक निःशुल्क पहुँचाये जाने हेतु अवशेष देयकों के भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से 02 करोड़ 22 लाख 91 हजार 256 रूपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!