Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

सरकार ने घटाईं पीपीएफ, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स एवं सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर ब्‍याज दरें, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें प्रत्येक तिमाही के लिए तय होती हैं। सरकार इन दरों को तय करती है। अप्रैल 2020 में दरों में बड़ी कटौती के बाद स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों को पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में अपरिवर्तित रखा गया था।सरकार ने बुधवार को पीपीएफ (PPF) और अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों में मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए कटौती की घोषणा की थी। सरकार ने पीपीएफ पर ब्याज दर को आगामी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 7.1 फीसद से घटाकर 6.4 फीसद, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स पर ब्याज दर को 6.8 फीसद से घटाकर 5.9 फीसद, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर को 7.4 फीसद से घटाकर 6.5 फीसद करने की घोषणा की थी।, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इसे फैसले को वापस ले लिया गया है। सरकार द्वारा कल 7 फीसद से कम पीपीएफ ब्याज दर 1974 के बाद से पहली बार 46 वर्ष में सबसे कम रही थी।

कल बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना खाते पर ब्याज 2021-22 की पहली तिमाही के लिये 0.7 फीसद घटाकर 6.9 फीसद कर दिया गया था। किसान विकास पत्र पर सालाना ब्याज दर 0.7 फीसद कम कर 6.2 फीसद कर दी गयी थी। लेकिन, अब सभी दरें पहले की तरह मौजूद हैं।

सरकार द्वारा स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के कुछ ही घंटों के बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया है। वित्त मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा को वापस लेने के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्रालय की ओर से NSC और PPF सहित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती की अधिसूचना जारी करने के कुछ घंटों बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आदेश को वापस लेने की घोषणा की है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पहले की तरह बनी रहेंगी जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में थीं। कल शाम जो आदेश जारी किया गया था उसे वापस लिया जा रहा है।

[box type=”shadow” ]

पुरानी दरें जिन्हें बरकरार रखा गया है

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!