Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के 45वें स्थापना दिवस समारोह में किया वर्चुअल प्रतिभाग

  • जीएमवीएन की परिसम्पत्तियों में सुधार के लिए 2 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।

[highlight]”प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, जरूरत है इसे संवारने की” : मुख्यमंत्री[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के 45वें स्थापना दिवस समारोह में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि जीएमवीएन की परिसम्पत्तियों में सुधार के लिए 2 करोड़ रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अंतर्गत साहसिक पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों, कार्मिकों के कौशल विकास, व्यावसायिक गतिविधियों और सेवाओं के डिजीटलीकरण, नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेलों के प्रोत्साहन के लिए निगम को ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, रिवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाईडिंग आदि गतिविधियों के संचालन और एक पेशेवर संस्था के रूप में विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और होटल गतिविधियों में निगम के कार्मिकों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने में सहायता दी जाएगी। निगम की व्यावसायिक गतिविधियों में वित्तीय लेनदेन को पूर्णतः डिजीटल करने के लिए प्रभावी ऑन लाईन बुकिंग सिस्टम विकसित करने, डिजीटल ट्रांजेक्शन का अधिकतम प्रयोग करने, सीसीटीवी द्वारा अग्रिम निगरानी प्रणाली अपनाने, डिजीटल लाॅक्स आदि आधुनिक होटल व्यवसाय के नवाचारों को अपनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त निगम के तहत गैस वितरण प्रणाली के संचालन और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता और नवाचार के लिए सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, जरूरत है इसे संवारने की। हमें एकजुट होकर राज्य को आगे ले जाना है। इसके लिए मन से काम करना जरूरी है। प्रोफेशनल एप्रोच अपनाते हुए, मन से काम किए जाने की जरूरत है। तीर्थाटन, साहसिक पर्यटन, संस्कृति के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है। राज्य में आने वाले पर्यटकों को ऐसी सेवायें मिलें कि वे यहाँ से अपने साथ अच्छा अनुभव और यादें लेकर जायें। पर्यटक यहाँ के पर्यटन स्थलों, खानपान आदि का भी आनंद लें और उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित हों।

मुख्यमंत्री ने जीएमवीएन के 45वें स्थापना दिवस पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों और कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान प्रदेश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

 

 

 

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!