Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

जनता दरबार: मुख्यमंत्री योगी ने सैकड़ो लोगों की सुनी फरियाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की व्यस्तता के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जनता दर्शन करना नहीं भूले। उन्होंने हिन्दू सेवाश्रम में एक-एक कर सवा सौ की संख्या में आये लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। सीएम ने वहां मौजूद अध‍िकार‍ियों को न‍िर्देश द‍िया क‍ि हर पात्र व्‍यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहंचाया जाए।

मंगलवार की सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। आज प्रधानमंत्री मोदी गोरखपुर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एवं हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के खाद कारखाने की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री इनके लोकार्पण के लिए आज गोरखपुर आ रहे हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन के लिए 7.15 बजे हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे।

जनता दर्शन में मह‍िला ने इलाज में मांगी मदद

जनता दर्शन में आई एक छात्रा ने पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई तो उन्होने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद से जरुरी कार्यवाही कर प्रस्ताव शासन में भेजने का निर्देश दिया। इसी तरह एक महिला ने इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी तो सीएम ने डीएम को निर्देशित दिया कि जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कराकर आवेदन-पत्र शासन को भेजें ताकि आर्थिक अनुदान समय से दिया जा सके।

गोशाला भी गए सीएम

8:00 बजे के करीब सीएम जनता दर्शन से निकल कर मन्दिर के साधना भवन पहुंचे, जहां उन्होंने अपने श्वान कालू और गुल्लू को प्यार-दुलार दिया। उसके बाद लालकक्ष में आए लेकिन यहां उनसे मिलने के लिए चंद लोग ही पहुंचे थे। उनसे संवाद करके वह प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जरूरी फीडबैक लेने में जुट गए। इसके पूर्व उन्होंने सुबह मंदिर भ्रमण के दौरान गोशाला में गो-सेवा भी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!