Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राजनीति की पिच पर टी-20 की तर्ज पर बैटिंग कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। चुनावी महासमर की दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में अब इंतजार चुनाव तिथि घोषित होने का है। इस बीच चुनावी रण की नीति तैयार करने और साधने में नेताओं की नींद उड़ी है। ऐसा होना सही है और सकारात्मक भी। आखिर इसी आधार पर तो उन्हें जनादेश के लिए मतदाताओं के बीच जाना है। इसमें विजेता वही होगा जिसकी तैयारी सबसे बेहतर होगी। मोर्चेबंदी मजबूत होगी। गिनाने के लिए काम होगा। जताने के लिए विकास के साथ विश्वास भी होगा। ऐसे में यह पल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए ज्यादा अहम है। इसके लिए उन्होंने पूरी दिनचर्या ही बदल ली है।  

देवभूमि को प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री देखने पड़े। त्रिवेंद्र और तीरथ का कार्यकाल जैसा भी रहा, मगर तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता संभालने वाले धामी के लिए ताज कुछ ज्यादा ही चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा। वजह यह कि उनके पास समय कम और जनता का विश्वास हासिल कर पार्टी को फिर सत्ता दिलाना है। इसके लिए वह दिन-रात मोर्चेबंदी पर जुटे हैं। विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। 

खटीमा पहुँचे मुख्यमंत्री जब सभी कार्यक्रम निपटाकर रात करीब 9:00 बजे फाइबर फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में अपने करीबी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे, तब उन्होंने अपनी दिनचर्या पर चर्चा कर सभी को हतप्रभ कर दिया। धामी बोले, एक सामान्य विधायक और मुख्यमंत्री के रूप में बहुत अंतर है। कम समय में पार्टी ने उनको जब इस जिम्मेदारी के लायक समझा है तो यह भी निश्चित है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की प्रेरणा से वह निरंतर लक्ष्य हासिल करेंगे। 

हालांकि दिनचर्या के बारे में बताने से पहले वह मुस्कुराने लगे। बोले : इसके बारे में मत पूछो…। चापर हो या कार उसमें सफर के दौरान ही नींद पूरी हो जाती है, रही बात भोजन की तो कई बार इसके लिए भी समय नहीं मिल पाता। रास्ते में ही गुड़ और चाय इस कमी को पूरा कर देती है। हालांकि यह सब उनके लिए बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता। जनता और राज्य के हित के लिए जुटना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि प्रदेश का मुख्य सेवक ही अगर सो गया तो तमाम विरोधी शक्तियां विकास कार्य प्रभावित करने लगेंगी। यह वह होने नहीं देंगे। राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास बड़ी मुश्किल से पटरी पर आया है। अगर सत्ता लड़ख़ड़ाई तो प्रदेश फिर वर्षों पीछे पहुँच जाएगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भले ही जिम्मेदारी बढ़ी है। लेकिन चेहरे और वाणी से झलकता आत्मविश्वास ही आज भी उनकी पहचान है। कोरोनाकाल की चुनौती और चुनाव जैसी व्यस्तता में सेहत का ध्यान वह कैसे रख रहे हैं ? इस सवाल के जबाब में बोले कि उनका बूस्टर डोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्रेरणा है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!