Breaking News :
>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि को लेकर बनाया बड़ा माहौल

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाबा गोरखनाथ की धरती गोरखपुर को मंगलवार को विकास का नया आयाम देंगे। पीएम मोदी के गोरखपुर आगमन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि को लेकर बड़ा माहौल बना दिया है। उन्होंने मंगलवार को चार ट्वीट से पीएम मोदी का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरएस) का लोकार्पण भी कर रहे हैं। यहां विषाणुजनित बीमारियों पर शोध के साथ ही ट्रेनिंग की भी सुविधा होगी। इससे उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि जिस आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) गोरखपुर की आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी, आज 112 एकड़ में विस्तृत रूप ले चुका है। 1,011 करोड़ करोड़ लागत से निर्मित उसी एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ही कर-कमलों से हो रहा है। यह एम्स उत्तर प्रदेश के साथ बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे के ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 वर्ष से बंद पड़े खाद कारखाने में जान डाल दी है। गोरखपुर में 600 एकड़ में विस्तृत क्षेत्र में फैले इस कारखाने को दोबारा शुरू करने में 8,603 करोड़ लागत आई है। प्रधानमंत्री इस खाद कारखाने को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे। विगत 31 वर्षों से बंद पड़े इस कारखाने के प्रारंभ होने से सालाना 12.7 मिट्रिक टन उर्वरक का उत्पादन होगा। इसके साथ ही क्षत्र में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर विकास के नए क्षितिज पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां पर मंगलवार को शिव अवतारी महायोगी बाबा गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर में लगभग 10,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं को लोकार्पित कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!