Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बम्पर दीपावली तोहफा, पेट्रोल-डीजल पर किये 12 रुपये कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 नवम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। केन्द्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात वैट घटाकर प्रदेश के लोगों को दीपों के पर्व की पूर्व संध्या पर बम्पर तोहफा दिया। केनद्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इस बड़े कदम से उत्तर प्रदेश में पेट्रोल व डीजल के दाम में 12-12 रुपये की कमी आ गई है। प्रदेश में नई दरें आज यानी गुरुवार के लागू हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश में आज यानी गुरुवार से अब पेट्रोल 94.94 रुपये और डीजल 86.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। देश तथा प्रदेश में महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच नरेन्द्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोगों को दीपावली का उपहार दिया है। बुधवार देर शाम केन्द्र सरकार के पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क में कटौती के एलान के कुछ घंटे बाद ही राज्य सरकार ने भी वैट घटाने की घोषणा कर दी। एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाने से राज्य में अब पेट्रोल और डीजल 12-12 रुपये लीटर सस्ता हो गया। बुधवार की दरों से एक्साइड ड्यटी और वैट के कम होने पर गुरुवार से पेट्रोल जहां लगभग 94.94 रुपये लीटर वहीं डीजल 86.89 रुपये लीटर मिल रहा है।

वैश्विक स्तर पर महंगे होते कच्चे तेल के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राज्य में पेट्रोल 106.94 रुपये और डीजल 98.89 रुपये लीटर तक बिका। इसके कारण इन दिनों महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल को 12-12 रुपये प्रति लीटर सस्ता करने का निर्णय किया है। पेट्रोल के साथ डीजल के सस्ता होने से माल भाड़ा घटने पर वस्तुओं की महंगाई भी कम होगी। रोजमर्रा की जरूरत वाले सामानों के दामों में कमी आएगी। रबी सीजन में किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों में 12-12 रुपये लीटर की कमी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती के साथ ही वैट की दरों को घटाया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में पेट्रोल पर जहां 26.80 प्रतिशत वैट है, वहीं डीजल पर 17.48 प्रतिशत वैट रहा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!