Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 नवम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह भी देखने वाला है। बटालियन में पहुंचने जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली पर्व की खुशियां बांटेंगे और दोपहर का भोज भी करेंगे।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि इस बीच सीमा के हालात जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला पुंछ में एलओसी का दौरा भी कर सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवणे सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे, तब से ही वे हर दिवाली जवानों के बीच पहुंचकर मनाते आ रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्हें लगातार आठ साल हो गए हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजौरी में दूसरी बार सैनिकों के साथ दीपावली मनाने आए हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद 2019 में यह त्योहार मनाने के लिए राजौरी आए थे। उन्होंने राजौरी में सेना के डिव मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!