Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

31 दिसम्बर के जश्न में शराब पीकर सड़क पर भर्राटा भरने वालों की अब खैर नहीं

यातायात पुलिस उत्तरकाशी ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चैकिंग अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, उत्तरकाशी। नए साल व 31 दिसम्बर के जश्न में शराब पीकर सड़क पर फर्राटा भरने वालों की खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,अर्पण यदुवंशी द्वारा इस बाबत सभी CO’s, SO’s व प्रभारियों को अलर्ट पर रखा गया है। उनके द्वारा सभी प्रभारियों को न्यू ईयर से ठीक पहले अलर्ट रहते हुये शराब व नशीले पदार्थो का सेवन कर अनावश्यक न्यूसेंस व ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले आराजक तत्वों, संदिग्ध गतिविधि तथा व्यक्तियों की लगातार निगरानी तथा चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं।

जिसके तहत यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा निरीक्षक यातायात, राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में सोमवार की सांय को उत्तरकाशी मुख्यालय के आस-पास ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की चैकिंग की गयी, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 3 वाहन चालकों को 185 MV एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी चालकों को न्यू ईयर व 31st के दौरान शराब व नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी।

आपको बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट है। शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, आराजक, शरारती तत्वों व संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!