Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
खेल-जगत

26 दिसम्बर से शुरू होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर पिछली बार 2021 में जीती थी। तब विराट कोहली कप्तान थे। अब टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। उस सूखे को समाप्त करने के इरादे से रोहित की टीम इस बार पहुंची है।

भारतीय टीम की नजर इतिहास रचने पर है, लेकिन इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है। सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया 15 मैच जीती है। दक्षिण अफ्रीका को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैच ड्रॉ हुए हैं। दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक 23 मैच खेले गए हैं। भारत को सिर्फ चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई। 12 मैच मेजबान टीम ने जीते। सात ड्रॉ पर छूटे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!