Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई

राष्ट्र के विकास में व्यापारी वर्ग की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2023, मंगलवार, काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर, उधम सिंह नगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हुए कहा कि आज सभी व्यापारियों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। काशीपुर क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है। व्यापारी राज्य एवं देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़ होने के साथ ही ब्रांड इंडिया के सच्चे राजदूत होते हैं। समाज, प्रदेश या राष्ट्र के विकास में व्यापारी वर्ग का योगदान स्वतः ही आ जाता है। व्यापारी वर्ग के योगदान के बिना श्रेष्ठ उत्तराखंड निर्माण का हमारा ’’संकल्प’’ पूर्ण नहीं हो सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  प्रधानमंत्री  द्वारा दिए गए ’’वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को अपनाकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बीते 9 वर्षों में व्यापार, उद्यम, क्रिएटिविटी को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नया विश्वास पैदा हुआ है। अपनी माणा गांव की यात्रा के दौरान पीएम ने लोकल उत्पादों पर 5% धनराशि खर्च करने का आग्रह किया था। इससे स्थानीय  लोगों को रोज़गार मिलता है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हर किसी का योगदान जरूरी है। नीतियों के माध्यम से देश में ऐसा माहौल बना है जिसमें सामान्य से सामान्य परिवार का युवा भी उद्यमी बनने के बारे में सोच सकता है और उसपर अमल भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में ’’ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’’ आयोजित कर देश-विदेश के साथ ही प्रदेश के व्यापारियों को निवेश के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। जिसमें 50 से अधिक देश के प्रतिनिधी भी मौजूद रहे। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के एमओयू साइन हुए हैं। जिनमें से 44 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू पर धरातल पर कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त व भयमुक्त परिवेश में व्यापारी वर्ग पहले से कहीं अधिक स्वंय को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में व्यापारियों को ’’प्रोत्साहन’’ और ’’प्रॉफिट’’ के साथ ही ’’प्रोटेक्शन’’ भी मिला है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा व्यापारी हितों में नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। पूरे देश में हर स्तर पर व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज राज्य के अंदर नई कार्य संस्कृति द्वारा सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एंव सन्तुष्टि के मंत्र के आधार पर हमारी सरकार प्रदेश में पूर्ण सुशासन स्थापित करने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवम विपणन बोर्ड डॉ. अनिल कपूर डब्बू, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री पीसी मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनि छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सेठी, सभा अध्यक्ष अनिल गोयल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!