Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में फिर से हर रोज तेज होती जा रही है कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 72 हजार 330 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के ज्‍यादातर देशों में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार हर दिन तेज होती जा रही है। भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 72 हजार 330 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,22,21,665 हो चुकी है। वहीं, 459 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1 लाख 62 हजार 927 पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,84,055 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,14,74,683 है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर कमर कस ली है। सभी राज्‍यों को गाइडलाइंस का सख्‍ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। आज से भारत में 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी सामान्‍य लोग भी कोरोना की वैक्‍सीन लगवा सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह उम्‍मीद की जा सकती है कि कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार मंद पड़ेगी।

देश में कोरोना रोधी टीके की 6,51,17,896  से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं

आज से 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से 45 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों का दो हफ्ते के अंदर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। टीकाकरण के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना है लेकिन आप सीधे टीकाकरण केंद्र पर अपना पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकते हैं। उल्‍लेखनीय है कि देश में कोरोना रोधी टीके की 6,51,17,896  से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। मंगलवार को ही 12.94 लाख खुराकें दी गईं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 6.24 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, जांच में भी तेजी लाई गई है। अब तक 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 11 लाख 25 हजार 681 नमूनों की जांच की गई है। दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जल्‍द से जल्‍द इसकी पहचान करना बेहद जरूरी है। साथ ही शारीरिक दूरी और हाथ धोना भी आवश्‍यक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!