Breaking News :
>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पश्चिम मेदिनीपुर जनपद के केशपुर में एक बूथ पर भाजपा पोलिंग एजेंट पर हिंसा की खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण के मतदान के बीच हिंसा का दौर जारी है। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल में बूथ नंबर 177 पर भाजपा के बूथ आइटी इंचार्ज सुमन सेन पर हमले की खबर है। भाजपा ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। बंगाल ही नहीं पूरे देश निगाहें नंदीग्राम सीट पर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सुवेंदु अधिकारी के आमने-सामने होने से यह सीट बंगाल चुनाव का हॉट सीट बन गया है। सुवेंदु पिछले साल दिसंबर में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। धारा 144 लागू है। हेलीकाप्टर का भी पहरा है। यहां के सारे मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। वेब कास्टिंग की भी व्यवस्था है।  नंदीग्राम के सभी प्रवेश व निकासी केंद्रों पर कड़ा पहरा है। वे लोग,जो नंदीग्राम के मतदाता नहीं हैं, उनके प्रवेश पर भी रोक है। यहां कुल 2.75 लाख मतदाता हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नंदीग्राम से उम्मीदवार सुवेन्दु अधिकारी ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं लोगों से बड़ी संख्या में अपना वोट डालने की अपील करता हूं, क्योंकि पूरा देश की नजर नंदीग्राम पर है। लोग यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि विकास के जीत मिलती है या तुष्टिकरण की राजनीति को। भाजपा और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। बेरोजगारी के कारण ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ मतदान हो रहे हैं। 80-85% मतदान होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नंदीग्राम से उम्मीदवार सुवेन्दु अधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर वेट डालने निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मतदान चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है। लोग विकास की उम्मीद कर रहे हैं। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा की 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। नंदीग्राम में विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। मतदान केंद्र नंबर 110 में लोग मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए। बांकुरा में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी हैं, लोग मतदान केंद्र के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा की 30 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दक्षिण-24 परगना में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं।

इस बीच कई जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के एक बूथ पर हिंसा की खबर है। भाजपा के पोलिंग एजेंट को बूथ के अंदर बैठने से रोकेने पर झड़प हुई। भाजपा ने तृणमूल पर हमले का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के चार जिलों की कुल 30 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इनमें पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। कोरोना संबंधित नियमों का पालन करते हुए चुनाव हो रहे हैं। मतदान के समय भी बढाया गया है। कई जगहों पर हिंसा की खबर है। पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। पश्चिम मेदिनीपुर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर में उसके महिला पोलिंग एजेंट पर हमला किया है। पोलिंग एजेंट को अस्पताल ले जाया गया। भाजपा नेता तन्मय घोष पर हमले की खबर है। उनकी कार में तोड़फोड़ की गई है।

चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में 11.30 तक 37.42 फीसद मतदान हुआ है। बांकुड़ा में 36.92 फीसद, पश्चिम मेदिनीपुर में 41.49 फीसद, पूर्व मेदिनीपुर में 38.27 फीसद और दक्षिण 24 परगना  में 27.03 फीसद वोट पड़े। नंदीग्राम में इस समय तक 34.12 फीसद मतदान हुआ।

बांकुड़ा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी व टॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी पर मतदाताओं को रुपये देकर प्रभावित करने का आरोप लगा है। एक वीडियो फुटेज में सायंतिका बांकुड़ा के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर निकलकर लोगों को को रुपये देती दिख रही हैं। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सायंतिका रुपये बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। तृणमूल कहा कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। मंदिर से निकलते समय गरीबों को रुपये देने की परंपरा वर्षो है। इसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। इसपर अब तक सायंतिका ने कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चार जिलों के 30 सीटों पर केंद्रीय बलों की लगभग 800 कंपनियां तैनात हैं। छह सीट संवेदनशील घोषित हैं।  कुल 10,620 मतदान केंद्र हैं और करीब 76 लाख मतदाता हैं। 171 प्रत्याशियों में से 43 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। कुल 171 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 19 महिलाएं व 152 पुरुष उम्मीदवार हैं। इनमें से कुल 26 करोड़पति प्रत्याशी हैं। कुल प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 96.33 लाख रुपये हैं। 19 करोड़ 21 लाख रुपये के साथ डेबरा सीट से भाजपा की भारती घोष सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वहीं 500 रुपये के मालिक बांकुड़ा सीट से बसपा के साधन चट्टराज सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी हैं। 63 प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं तक, जबकि 101 प्रत्याशियों की स्नातक व उससे अधिक है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!