Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

राष्ट्रपित राम नाथ काेविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे लद्दाख, सेना के जवानों के साथ मनायेंगे दशहरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। राष्ट्रपित राम नाथ काेविंद अपने दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुँच गए हैं जहां लेह एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल आरके माथुर ने उनका स्वागत किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रास में भी जायेंगे जहां शुक्रवार को वह सेना के जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे। राम नाथ कोविंद देश के पहले राष्ट्रपति हैं जो दिल्ली को छोड़कर द्रास जैसे दुर्गम इलाके में सेना के जवानों के साथ विजयदशमीं के इस त्योहार में शामिल होंगे।

अब तक देश में जितने भी राष्ट्रपति आए हैं, उन्हाेंने दिल्ली में दशहरा मनाया है। द्रास देश का सबसे ज्यादा ठंडा और ऊंचाई वाला इलाका है। यहां पर माइनस चालीस से भी नीचे तापमान चला जाता है लेकिन इतनी ठंड के बीच भी हमारे देश के जवान यहां की ऊंचाई पर चीन के साथ लगती देश की सीमा की निगरानी करते हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लेह में सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में भी भाग लेंगे। लेह के शेय गांव में स्थित सिंधु घाट बेहद खूबसूरत स्थान है जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति वीरवार शाम को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में भी जाएंगे जहां नार्दन कमांड में वे सेना के जवानों व अधिकारियों के साथ मुलाकात भी करेंगे।

नार्दन कमांड मुख्यालय भी सेना का बेहद महत्वपूर्ण मुख्यालय है जो जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के अलावा राजमार्ग की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालता है। वहीं शुक्रवार को ही राष्ट्रपति द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल में भी जाएंगे जहां वे कारगिल युद्ध के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राष्ट्रपति का लद्दाख का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति के सम्मान के लिए लेह में विशेष तैयारियां की गई हैं जिनकी देखरेख खुद उपराज्यपाल अारके माथुर कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!