Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

संशोधित होगी उत्तराखंड की आपदा एवं पुनर्वास नीति : डॉ० धन सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, हरादून। प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आमजन में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही राज्य, जिला एवं ब्लाक स्तर पर विभागीय ढांचे का सृजन किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में युवक मंगल दलों, ग्राम प्रहरी एवं जनप्रतिनिधियों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं, राज्य में आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्वविद्यालयों में आपदा प्रबंधन को एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से आपदा प्रबंधन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाएंगे। यह बात आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कही।

बुधवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। काबीना मंत्री डा. धन सिंह रावत को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने फोन पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान ‘उत्तराखंड भूकंप अलर्ट’ एप की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में डा. आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, जितेंद्र कुमार सोनकर, वन्यजीव संस्थान के विज्ञानी डा. एस सत्यकुमार, डा. पीयूष रौतेला समेत विभिन्न संस्थानों के विज्ञानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आपदा मित्र परियोजना के तहत 11 राज्यों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड के 11 जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मिलकर आपदा मित्र परियोजना के तहत कार्य करेंगे। जिसमें वालिंटियर को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश में पहले दो जिलों ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में इस परियोजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया, जो कि काफी सफल रहा।

आपदा प्रबंधन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थानों की लें मदद

कार्यशाला में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक डा. अनिल प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड में आपदा नीति निर्धारण को लेकर विशेष कदम उठाने की बात कही। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी को जन-जन में प्रचारित करने पर बल दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव एसए मुरुगेशन से जल्द ही उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा के निदेशकों के साथ बैठक करने का अनुरोध किया। जिससे उक्त संबंध में निर्णय लिए जा सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!