Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देश

विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने फरीदाबाद के होटल में छापा मारा, हिरासत में लिए गए 2 लोग

उत्तर प्रदेश के कानुपर में 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (History Sheeter Vikash Dubey) के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की आशंका बीच कार्रवाई तेज हो गई है। इस कड़ी में विकास दुबे के अपने गुर्गों के साथ दिल्ली से सटे फरीदाबाद में छिपे होने की सूचना के बीच जिला क्राइम ब्रांच की टीमों ने मंगलवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़खल मोड़ के पास स्थित ओयो गेस्ट हाउस छापेमारी कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है, जिससे विकास दुबे को पकड़ने में मदद मिल सके। बताया जा रहा है कि जिन 2 लोगों को हिरासत में  लिया गया है, उनमें से एक के हावभाव और डीलडौल विकास दुबे से काफी मिलता-जुलता है। फिलहाल दोनों लोगों से पूछताछ जारी है।

2 आइडी पर हुआ शक

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस का रजिस्टर चेक करने के दौरान पुलिस को 2 लोगों के पहचान पत्र पर शक हुआ, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। यूपी पुलिस से भी पुलिस ने संपर्क साधा है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस को इस बाबत सूचना मिली थी कि विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ जिले के किसी गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है। इस पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की सभी टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी अर्जुन देव ने छापेमारी के बाबत किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

फरीदाबाद पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विकास दुबे के अपने साथियों संग गेस्ट हाउस में छिपे होने की आशंका के बीच छापेमारी के दौरान प्रत्येक कमरे की तलाशी ली गई। वहीं, गेस्ट हाउस संचालक लगातार इस बात से इनकार करते रहे कि विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ यहां पर छिपा है।

वहीं, यूपी के हमीरपुर में विकास दुबे के करीबी का उत्तर प्रदेश विशेष जांच दल (Uttar Pradesh Special Task Force) ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को दिनभर यह खबर मीडिया में तैरती रही कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में में कहीं छिला हुआ है  और दिल्ली की किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहा है। इसके बाद दिल्ली पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता भी बढ़ गई। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे फरीदाबाद में गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!