Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन  के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल के कार्यों को तीव्रगति से चलने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 जुलाई 2020, देहरादून(जि.सू.का.)। उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं जल संस्थान की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं पयेजल निगम के अभियन्ताओं को सरकार के इस कार्यक्रम में तेजी लाने के साथ ही निर्धारित समयावधि में शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार  इसे पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रयोजित जल जीवन मिशन के तहत् विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के कार्य इस वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से हर हाल में सहसपुर, कालसी एवं चकराता के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत् परिवार के प्रत्येक सदस्य को 55 ली० पेयजल मुहैया कराया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन  के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेयजल के कार्यों को तीव्रगति से चलाया जाय। उन्होंने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं कीे डीपीआर जुलाई माह में ही तैयार कर  दिशा-निर्देशों के अनुरूप समिति के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि समिति तत्काल निर्णय ले सके। उन्होंने कहा कि रिस्पना एवं बिन्दाल की सीवरेज के सम्बन्ध में एमडीडीए आवश्यक वार्ता कर सहमति उपरान्त ही सर्वे का कार्य सुनिश्चित करें।
जल जीवन मिशन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पेयजल अभियन्ताओं ने अवगत कराया कि वर्तमान में डोईवाला क्षेत्र की 28470 ग्रामीण आबादी पेयजल की आपूर्ति कर 37 प्रतिशत् प्रगति प्राप्त की गई है तथा वर्ष के अन्त तक सभी परिवारों को पेयजल मुहै्या कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितका खण्डेलवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, यशवीर मल्ल, आर.के रोहिला, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम मीसा सिन्हां समेत जल निगम एवं जल संस्थान के अभियन्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!