Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
देश

विकास दुबे का साथी अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया। बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।

क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद अमर दुबे को एसटीएफ ने बुधवार को हमीरपुर में मार गिराया।अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे करीबी था और रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे पर चौबेपुर थाने में 5 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा भी इस पर कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। घटना वाले दिन हमले में शामिल था। अमर दुबे को विकास का शातिर शार्प शूटर बताया जाता है। अमर घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। अमर के पिता संजू  दुबे कि पूर्व में एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 2 दिन पहले ही पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को जाने के आरोप में जेल भेजा था।

हत्या में वांछित अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को गिरफ्तार करके हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था। अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। मोस्टवांटेड विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का भतीजा है।

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में जुटी एसटीएफ और पुलिस टीम ने हमीरपुर के मौदहा में बुधवार सुबह मोस्टवांटेड विकास के करीबी साथी अमर दुबे की घेराबंदी कर ली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!