Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी आज फिरोजपुर में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर का करेंगे शिलान्यास करेंगे संबोधित

➤ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली को भी करेंगे संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिरोजपुर में पीजीआइ के सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यहां पीएम रैली को भी संबोधित करेंगे। बारिश के बीच रैली स्थल पर भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं, पीएम बठिंडा पहुंच गए हैं। यहां से वह बारिश के कारण सड़क मार्ग के फिरोजपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पहले पीएम मोदी को बठिंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण मौके पर ही उनके लिए रूट का प्रबंध किया गया। 

प्रधानमंत्री मोदी 42,750 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखेंगे। इस रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आएंगे। यह पहला मौका होगा जब कैप्टन मोदी के साथ राजनीतिक मंच पर होंगे। यह भी पहला मौका होगा, जब भाजपा के साथ अकाली नेता नहीं होंगे। पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांदाविया, गजेंद्र शेखावत, मीनाक्षी लेखी, राज्यपाल बनवारी लाल राजपुरोहित भी हिस्सा लेंगे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही कह चुके हैं कि स्टाफ के दो सदस्य कोविड पाजिटिव आने के कारण वह खुद नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन वर्चुअल तौर पर मौजूद रहेंगे। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण कार्यक्रम में विलंब होने के बावजूद की रैली में शामिल होने वालों का उत्साह थमता नजर नहीं आ रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थल के साथ आसपास क्षेत्र में सक्रिय हैं।

गत दिवस बूंदाबांदी के बावजूद भाजपा नेता और पुलिस प्रशासन अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे रहे। खास बात यह है कि मोदी सात वर्ष में तीसरी बार फिरोजपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए तीस एकड़ में सजाए पंडाल में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं मंच को विशेष रूप से सजाया गया। रैली की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिस कर्मचारी रैली स्थल पर तैनात किए गए हैं।

पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के आगमन के लिए यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं, वहीं हुसैनीवाला बार्डर के पास चार हेलीपैड अलग से तैयार किए गए हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा उत्साहित है। इस रैली से पीएम पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले चन्नी ने मांगा पंजाब के लिए पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज फिरोजपुर में होने वाली रैली से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनसे पंजाब के लिए पैकेज की घोषणा करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में लगने वाली इंडस्ट्री के लिए कर रियायतों वाला पैकेज घोषित करने को कहा है। चन्नी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का पंजाब आने पर वह उनका स्वागत करते हैं, लेकिन मेरे दफ्तर में कोविड के दो मरीज आने के कारण मैं फिरोजपुर नहीं जा सकूंगा, बल्कि हिमाचल और हरियाण के मुख्यमंत्रियों की तरह उनसे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ही जुड़ूंगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री मनप्रीत बादल सहित कुछ अन्य मंत्री पीएम का स्वागत करने जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से पूर्व उन्होंने उन्हें पत्र लिखे हैं जिसमें बीएसएफ का दायरा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने वाला फैसला वापस लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से पंजाब के किसानों पर चढ़ा पूरा कर्ज एकमुश्त माफ करने के लिए संयुक्त प्रयास करने को कहा है।

विदित रहे कि, मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रधानमंत्री से इस संबंधी कहा था कि अगर केंद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने संबंधी कोई फैसला लेती है तो राज्य सरकार भी इसमें अपनी हिस्सेदारी देने को तैयार है। पंजाब ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री से चंडीगढ़ को पंजाब को देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंधी भी प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!