Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेश

साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर गोविंदपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की माैत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, गोविंदपुर। साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर पाकुड़ जिले के कमरडीहा गांव के पास बुधवार की सुबह कृष्णा रजत बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। छह-सात यात्री काफी देर तक बस के अंदर ही फंसे रहे। गैस कटर के नहीं पहुंचने के कारण घायल यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरा के कारण यह हादसा हुई है। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घटना के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई। घायल चीखते-चिल्लाते हुए बस से किसी तरह बाहर निकले।

ग्रामीणों के अनुसार कृष्णा रजत बस जेएच 04के-1698 पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से गैस सिलेंडर लदा ट्रक तेज गति से आ रही थी। तभी कमरडीहा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के समय भयानक आवाज सुनाई दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ट्रक व बस चालक सहित आठ यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के करीब दो घंटे तक छह-सात यात्री बस के अंदर ही फंसे रहे। बस के अंदर फंसे यात्री बाहर निकालने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। घटना स्थल पर उपस्थित लोग चाह कर भी बस में फंसे लोगों की मदद नहीं कर सके। समय पर गैस कटर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी।

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में कराया भर्ती

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बस चालक और खलासी भी शामिल हैं। बचाव और राहत कार्य चल ही रहा था। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गैस कटर की गाड़ी मंगाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में भर्ती कराया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!